चन्दौली/दिनांक 04 मई 2026
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन न्यायालय भवन,आवासीय भवनों का निर्माण कार्य के प्रगति को देखा।निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुवे निर्धारित समय सीमा में ही कार्य को पूर्ण करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से सैम्पलिंग और टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


